By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2024
ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार को सुबह एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बालासोर सदर पुलिस थाने के प्रभारी दयानिधि दास ने बताया कि एक घायल युवक जैसे तैसे पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचा और वहां के कर्मचारियों को दुर्घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।