पहाड़ी समुदाय को एसटी दर्जा देने पर PDP, NC के दो नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेस (नेकां) के दो प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने पहाड़ी समुदाय को केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की शर्त रखी है। सूत्रों ने बताया कि पीडीपी के राजौरी जिलाध्यक्ष तंजीम डार और नेकां के शफकत मीर ने सोमवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उन्हें यह आश्वासन दिया। जम्मू एवं कश्मीर की तीन दिनों की यात्रा पर यहां पहुंचे शाह से पहाड़ी समुदाय के एक प्रतिनिधमंडल ने सोमवार को मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में मिले ग्रेनेड पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए थे, जांच में हुआ खुलासा

उसका तर्क है कि संविधान के तहत अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के लिए आवश्यक अहर्ताओं पर पहाड़ी समुदाय फिट नहीं बैठता। गूर्जर और बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधमंडलों ने शाह से गुजारिश की कि किसी अन्य समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देकर गुर्जर, बकरवाल, गद्दी और सिप्पी समुदायों के हितों की अनदेखी ना हो।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत