क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच पक्के, जान लीजिए तारीख

By अंकित सिंह | Jul 12, 2022

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाता है, क्रिकेट प्रशंसकों का रोमांच अपने चरम पर होता है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला बंद है। लेकिन, आईसीसी टूर्नामेंट या फिर किसी अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मुकाबले खेले जाते हैं। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 में मुकाबले खेले गए थे। इस मैच में भारत को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। एक बार फिर से इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप में मुकाबला देखने को मिलेगा। अब तक के शेड्यूल के मुताबिक दिवाली से ठीक 1 दिन पहले 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में महा मुकाबला खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने किया कोहली का समर्थन, कपिल देव के बयान पर दिया यह जवाब

कोहली को ग्रोइन की चोट, पहले वनडे से हो सकते हैं बाहर

खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ओवल पर पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है। कोहली की चोट के बारे में विस्तार से पता नहीं चल सका है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले मैच में ब्रेक दे सकता है ताकि वह अगले दो मैचों के लिये उपलब्ध रहें जो क्रमश: 14 जुलाई और 17 जुलाई को खेले जाने हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि विराट को पिछले मैच के दौरान ग्रोइन की चोट लगी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बल्लेबाजी के दौरान लगी या क्षेत्ररक्षण के दौरान। वह संभवत: कल का मैच नहीं खेलेगा। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत