असम में चोरी के आरोप में दो मेडिकल छात्र और चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

असम के नगांव जिले में चोरी के आरोप में दो मेडिकल छात्रों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नगांव सदर पुलिस थाने के प्रभारी देबजीत दास ने बताया कि आरोपी ‘‘शुक्रवार को नगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सात कंप्यूटर चोरी की घटना में शामिल थे।’’

उन्होंने बताया कि दोनों छात्र उसी कॉलेज के एमबीबीएस छात्र हैं, जबकि तीसरा आरोपी चालक है, जो जिले में कार चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य भी है। दास ने बताया, ‘‘गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई और एक मामला दर्ज किया गया। उन्हें शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत