पूर्वी दिल्ली में एनआरआई महिला का बैग छीनने वाले दो व्यक्ति पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) वरिष्ठ नागरिक से हैंडबैग छीनने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय रोहित और मुकुल (24) के तौर पर हुई है और उन्होंने 28 अक्टूबर को ब्रिटेन से आई महिला को निशाना बनाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब वह पैदल जा रही थी, तो दोनों मोटरसाइकिल पर आए और उनका हैंडबैग छीनकर भाग गए।

अधिकारी ने कहा, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण, 135 पाउंड (ब्रिटेन की मुद्रा), पीड़ित का मोबाइल फोन, पर्स, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज उनके कब्जे से बरामद किए गए। मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि 15 किलोमीटर के मार्ग पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और फिर मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने महिला को निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें पता था कि वह एनआरआई है और उसके पास संभवतः कीमती सामान है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.