कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, ICC ने दो पुरुष विश्व कप चैलेंज लीग सीरीज का कार्यक्रम बदला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

दुबई। पुरुष विश्व कप चैलेंज लीग ए की बाकी बची दो सीरीज के कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के कारण बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ये दोनों सीरीज भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। विश्व कप चैलेंज लीग ए के अंतर्गत बाकी बचे 30 लिस्ट ए मैच अंतिम दो सीरीज के दौरान खेले जाने थे। कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वनातु को 15 से 28 अगस्त के बीच कनाडा में दूसरी सीरीज खेलनी थी जबकि तीसरी सीरीज मलेशिया में 2022 में होनी थी। मलेशिया में सीरीज अब समय से पहले नवंबर/दिसंबर में होगी जबकि कनाडा में होने वाली श्रृंखला का आयोजन अगले साल जुलाई/अगस्त में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन