जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 2 आतंकवादी ढेर, 3 जवान भी जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है। कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं।

घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी