J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। 

उन्होंने बताया कि अभी आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई है और यह भी पता नहीं चला है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता