मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

गोंडा जिले में पुलिस ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पुलिसकर्मी की चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई जबाबी गोलीबारी में जख्मी एक बदमाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात इटियाथोक थाने की पुलिस व स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, उन्होंने पुलिस बल पर हमला करते हुए भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने से मनीष तिवारी नामक बदमाश घायल हो गया, उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया जायसवाल ने बताया कि तिवारी के साथी सुरेंद्र कुमार भारती ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस में घेराबंदी करके उसे भी पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से मुख्य आरक्षी की चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ अवैध तमंचा, और कारतूस बरामद किया गया। जायसवाल ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ गोंडा के अलावा बलरामपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर आदि जिलों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Nvidia बोर्ड ने 150 अरब डॉलर के नए Share Buyback प्रोग्राम को दी मंजूरी

SEBI ने Growpital समेत 28 इकाइयों पर लगाया 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

AAP के चंदे में 68 फीसदी गिरावट, 2025-26 में मिले 12.10 करोड़ रुपये

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर