पूर्व भाजपा विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।

संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाए वहां से तेजी से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-50 के पास फिसलकर गिर गई। जिस पर बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षा में चलायी गयी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी गौरव (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके दूसरे साथी को तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी सौरव (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, 6,500 रूपए नगद, सेक्टर- 51 में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक के घर से चोरी की हुई पानी की टोटिया आदि बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों ने 28 जुलाई की रात को भाजपा के कानपुर से पूर्व विधायक के घर से नगदी, पानी की टोटिया, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी किया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह