सीधी बस दुर्घटना में चौथे दिन मिली दो और लोगों की लाशें, 53 पहुँची मृतकों की संख्या

By दिनेश शुक्ल | Feb 19, 2021

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन में हुए बस हादसे के चौथे दिन 96 घंटे बाद नहर में दो और लाशें मिली हैं। लाशों का चेहरा मछलियों ने कुतर दिया था, इसलिए इनकी पहचान में काफी परेशानी आई फिर भी परिजनों ने इनकी पहचान रमेश विश्वकर्मा (25) और योगेंद्र शर्मा (28) के रूप में की है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम अब सिलपरा और टीकर के पास लापता युवक की तलाश कर रही हैं। वही दो और लोगों की शव मिलने के बाद अब मृतकों की संख्या 51 से बढ़कर 53 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: उच्च-स्तरीय बैठक में बोले मुख्यमंत्री सीधी बस दुर्घटना के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

मूलत: बिहार निवासी रमेश के पिता राजेंद्र सीधी में पीडब्लूडी में नौकरी करते हैं। रमेश अपनी  बहन के घर बलिया (उत्तर प्रदेश) जाने के लिए बस में मंगलवार को सवार हुआ था। उसे सतना में ट्रेन पकड़नी थी। चार दिन से परिवार उसकी तलाश में आंसू बहा रहा था। वहीं, दूसरे मृतक योगेंद्र शर्मा पिपरोहर निवासी थे और एचडीएफसी बैंक में काम करते थे। मंगलवार को बैंक के ही काम से ही बस से सतना जा रहे थे। पिता सुरेश कुमार ने बताया था कि मंगलवार सुबह नौ बजे हादसे की सूचना मिली थी। तभी से परिवार योगेंद्र के मिलने की उम्मीद में सीधी से रीवा जिले की सीमा में नहर किनारे भटक रहा था।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में थे तब भी लड़ते थे, अब भी लड़ रहे हैं कांग्रेसी- विष्णुदत्त शर्मा

हादसे की शिकार हुई बस में सवार कुकरीझर निवासी अरविंद विश्वकर्मा (20) का अब पता नहीं चल सका है। उनके पिता विश्वनाथ ने बताया था कि बेटा अपनी बुआ की बेटी बोदरहवा सिहावल निवासी यशोदा विश्वकर्मा (24) को एएनएम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। हादसे में यशोदा की मौत हो गई और उसका शव मंगलवार को ही मिल गया था। लेकिन अरविंद अभी भी लापता है।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल