इंदौर में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2020

इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 95 वर्षीय वृद्ध सहित दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 92 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 95 वर्षीय पुरुष और 62 वर्षीय महिला ने यहां रविवार को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले 95 वर्षीय बुजुर्ग मधुमेह से गंभीर रूप से पीड़ित होने के कारण आंखों की रोशनी खो चुके थे, जबकि 62 वर्षीय महिला मधुमेह के साथ उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। 

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 81 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,935 से बढ़कर 2,016 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 939 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि गुजरे 50 दिन में जिले में हर रोज कोविड-19 के औसतन 40 मरीज मिले हैं। रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में मंगलवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.56 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 17 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

इसे भी देखें : ट्रेनों का सिर्फ 3 स्टेशनों पर होगा ठहराव, Corona के बढ़ते मामलों के बीच Lockdown में और ढील  

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण