दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से दो और मौत, 123 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2020

सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के कारण रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई तथा 123 नए मामले सामने आए। इनमें से लगभग दो तिहाई नए मरीज एक धार्मिक पंथ से जुड़े हैं।  चीन के बाहर किसी देश में अगर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वह दक्षिण कोरिया है जहां संक्रमित लोगों की संख्या 556 तक पहुंच गई है। इसके अलावा जापान के अपतटीय क्षेत्र में अलग-थलग खड़े ‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज पोत पर संक्रमित लोगों की संख्या बहुत अधिक है लेकिन उस जहाज में कई देशों के लोग सवार हैं।  इन दो मौतों के साथ देश में मृतकों की संख्या चार हो गई है।

इसे भी पढ़ें: इटली में कोरोना वायरस से दूसरी मौत के बाद दहशत, कुछ शहरों में पसरा सन्नाटा

इनमें से एक व्यक्ति की मौत चेओंगडो के अस्पताल में हुई। यह दक्षिणी शहर एक धार्मिक पंथ से जुड़ा है जिसके करीब 100 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने एक बयान में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 75 लोग दाएगू शहर के शिंचेओंजी चर्च से जुड़े हैं। चर्च के सैकड़ों सदस्य अब इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शुरुआत 61 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी जिसे 10 फरवरी को बुखार आया था लेकिन संक्रमण का पता चलने से पहले वह चार बार चर्च की प्रार्थना में शामिल हुआ।  मेयर क्वोन योंग जिन ने लोगों को घरों के भीतर रहने और किसी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच कराने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को दक्षिण कोरिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी