लोकसभा से दो और विपक्षी सदस्य निलंबित, दोनों सदनों से 143 सांसदों का निलंबन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2023

लोकसभा में बुधवार को विपक्षी दलों के दो औरसदस्यों को तख्तियां दिखाने के कारण निलंबित कर दिया गया, जिसके साथ ही निचले सदन के निलंबित सदस्यों की कुल संख्या 97 हो गई। इन दो और सदस्यों के निलंबन के बाद 14 दिसंबर से लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित सदस्यों की कुल संख्या 143 हो गई है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को सदन द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद बुधवार को केरल कांग्रेस (मणि) के सांसद थॉमस चाजिकादान और माकपा के एएम आरिफ को कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया।

संसद से 78 विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 49 लोकसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई की कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने तीखी आलोचना की है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर “विपक्ष-विहीन” संसद में प्रमुख विधेयकों को पारित करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत