तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के टोल नाका वाली सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप ने दो जिंदगी छीन ली। पिकअप की टक्कर से घायल दो बाइक सवार युवकों ने अस्पताल पहुंचाने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। वही पिकअप का ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने में सफल रहा। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को 21 साल जेल एवं जुर्माने की सजा

बताया जा रहा है कि एमपी 51 जी 0956 रजिस्ट्रेशन वाली  पिकअप में सामान लोड था और वह जबलपुर की ओर जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई राकेश तिवारी केबताया कि दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवारों के सिर, चेहरे व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 को संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसके बाद टोल नाके की एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को पाटन अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल