Etah में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण भिड़त में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात अवागढ़ थाना क्षेत्र में बरई कल्याणपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ज्ञान सिंह (45), प्रदीप (30) और गौरव (28) के रूप में हुई है। वहीं, घायल छोटू (35) का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं और कोहरे के चलते मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hat-trick के बाद Lamine Yamal का बड़ा दावा, Camp Nou में Barcelona के लिए रचेंगे इतिहास

Saudi Pro League में हाई-वोल्टेज ड्रामा, Ronaldo ने पेनल्टी गंवाई, Al Nassr ने 3-1 से जीता मैच

फुटबॉल में Racism पर FIFA का बड़ा एक्शन, मुंह ढककर स्लेजिंग करने वाले खिलाड़ीयों पर लगेगा बैन

Indian Economy की नई छलांग! GDP Growth 7.8%, अब नए Base Year से होगी गिनती