ओडिशा में कोरोना वायरस के 2 नए मामले, अब तक 50 व्यक्ति संक्रमित, 12 ठीक हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि राज्य में कोविड-19 के 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है। उन्होंने बताया कि 37 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इससे पहले दो मरीज ठीक हुए थे। राज्य में कोविड-19 के कारण अब तक एक व्यक्ति की जान गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 की 3,547 जांच हुई हैं, जिनमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सूरत में तोड़फोड़ करने पर 80 प्रवासी मजदूर हिरासत में लिए गए 

विभाग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, कोविड-19 के दस रोगी ठीक हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से पांच भुवनेश्वर के हैं, दो भद्रक के और एक-एक कटक, जाजपुर और पुरी के हैं। मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक दिन में 10 रोगियों को ठीक करने पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को बधाई दी।

इसे भी देखें : Maharashtra समेत 7 राज्यों में Corona बेलगाम, केंद्र लाया 15000 करोड़ का पैकेज 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा