महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 2 नए मामले आए, जिले में कुल 20 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या में 20 पहुंच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिविल सर्जनडॉ सुंदर कुलकर्णी के अनुसार एक कोविड-19 के 38 वर्षीय संक्रमित के दोस्त और एक 29 वर्षीय व्यक्ति में शुक्रवार रात में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इन दो नए मामलों के साथ जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है। 

वहीं, नासिक शहर में 31 वर्षीय एक युवक ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नासिक रोड के चचेड़ी क्षेत्र के निवासी प्रतीक राजू कुमावत ने शनिवार को कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा ली। 

इसे भी देखें : देश को संबोधित करेंगे Modi, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में Lockdown बढ़ाने पर सहमति

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज