Nepal में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों में से दो भारतीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

 नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो लोग भारतीय नागरिक हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक छोटू पासवान (20) को सरलाही जिले के लालबंदी नगर पालिका क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसकी मोटरसाइकिल से सात किलोग्राम हशीश जब्त किया गया।

एक अलग मामले में महोत्तरी जिले के पिपरा ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र से एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को विभिन्न प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया।

नेपाल पुलिस मुख्यालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने बिहार के रहने वाले 20 वर्षीय सुबोध राउत और दो नेपाली नागरिकों मोहम्मद हुसैन तथा गुडू सफी से फेनर्गन 496 एम्प्यूल्स, टायलगेसिस 499 एम्प्यूल्स और डायजेपाम 492 एम्प्यूल्स जब्त किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

सीएम पद की अटकलों के बीच डीके शिवकुमार का दिल्ली दौरा, बोले- राजनीति के लिए नहीं आया

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पटना में भव्य रोड शो, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PV Narsimha Rao Death Anniversary: नरसिम्हा राव ने मुश्किल समय में संभाली थी देश की बागडोर, ऐसे बने आर्थिक उदारीकरण के जनक

जनमत, संगत, जनपथ... राहुल के पास कुछ नहीं , पूनावाला ने कांग्रेस को लेकर ऐसा क्यों कहा?