Telangana में भेड़ वितरण योजना घोटाले में दो अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार के दौरान भेड़ वितरण योजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तत्कालीन पशुपालन मंत्री के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

इन पर कथित तौर पर निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिश रचने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उल्लंघन करने का आरोप है। ऐसा आरोप है कि उन्होंने भेड़ों की खरीद के लिए जारी सभी निर्देशों का उल्लंघन किया और खरीद प्रक्रिया में जानबूझकर निजी व्यक्तियों को शामिल किया।

दोनों अधिकारियों और निजी व्यक्तियों ने अवैध रूप से अनुचित लाभ प्राप्त किया और सरकारी खजाने को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया और इस तरह 2.10 करोड़ रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग किया। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक