कुएं के पानी को लेकर विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Dec 11, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवानिया में कुएं से पानी लेने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आठ  लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अशोकनगर पुलिस ने लापता नाबालिग बच्चियों को ढूढ़ने का चलाया अभियान, अभी तक 110 नाबालिग बरामद

पुलिस के अनुसार ग्राम निवानिया निवासी बसंती बाई (46) पत्नी प्रेम सिंह यादव ने बताया कि कुएं से खेते में सिंचाई के लिए पानी का इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद में हरी सिंह, मोहन, हीरा लाल पुत्र जगन्नाथ और प्रेम बाई पत्नी हरी सिंह यादव निवासी निवानिया गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया और उसके पति प्रेम सिंह को जबरन इल्लीमार दवा पिला दी, जिससे उसे उल्टियां होने लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में 11 माह में 298 बच्चों की हुई जिला चिकित्सालय में मौत

तो वही दूसरी तरफ हरी सिंह (50) पुत्र जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर जितेन्द्र, अंकित पुत्र प्रेम सिंह, मदन लाल और प्रेम सिंह यादव ने गाली-गलौंज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही पुलिस का इस मामले में मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए आपसी विवाद में मारपीट की यह घटना घटित हुई है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा