दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘परमाणु बम’ की धमकी को लेकर दो यात्रियों को रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ‘परमाणु बम’ साथ ले जाने का उल्लेख करने पर दो यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इससे पहले बताया था कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत दे दी गई। 

विमानन कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों ने सुरक्षाकर्मी से कहा, ‘‘तुम क्या करोगे अगर मैं कहूं कि परमाणु बम ले जा रहा हूं।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलानी और ललानी को विमान एवं उसमें सवार यात्रियों के लिए खतरा पैदा करने पर रोक लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा, ‘कंसल्टेंट’ की बात पर जवाब नहीं देना

पुलिस उपायुक्त (इंदिरा गांधी हवाई अड्डा) उषा रंगानी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निर्माण क्षेत्र में ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया, ‘‘वे दिल्ली के द्वारका में खरीददारी के संबंध में बातचीत के लिए अपने कारोबारी सहयोगियों से मिलने आए थे। रोकने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचान

MP के PWD Engineer के तीन ठिकानों पर EOW की रेड, 11 करोड़ की संपत्ति मिली

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला