देवरिया में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या और चार अन्य के घायल होने की घटना के सिलसिले में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के खुर्शीद शाह और बिहार के गोपालगंज जिले के मुनाब अली के रूप में हुई है। घटना के बाद बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने ले गयी, जहां भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस बृहस्पतिवार देर रात अपराध में शामिल वाहन की तलाशी लेने के लिए घटनास्थल पहुंची और इस दौरान आरोपियों ने ट्रक में छिपे देसी तमंचे निकालकर पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोलियां चलाकर भागने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए देवरिया के जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत