ग्रेटर नोएडा के एक घर में पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

ग्रेटर नोएडा में एक घर के अंदर कुछ युवकों द्वारा दो अन्य युवकों की लाठियों से पिटाई करने का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आठ सेकंड की इस वीडियो क्लिप में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक घर के फर्श पर पड़े दो अन्य लोगों की पिटाई करते दिख रहे हैं। पीड़ित दया की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि श्यामवीर और उसके साथियों ने कथित तौर पर तेजन नागर के घर में घुसकर हमला किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

South Africa के वेस्टर्न केप में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां टकराईं, 21 की मौत

Gurugram में कार पार्किंग विवाद: पूर्व वायुसेना अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्ज

UNSC में India की स्थायी सदस्यता का रास्ता साफ ! US, UK, France, Russia के बाद China भी आ गया साथ

Ganesh Chaturthi पर सिंपल सूट को बनाएं खास, जोड़ें ट्रेंडी Gota Patti Neck Design