जल जीवन मिशन योजना में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

शाहजहांपुर। सरकारी योजना जल जीवन मिशन में बेरोजगार लोगों को नौकरी देने के नाम पर 2300 से अधिक लोगों को ठगने वाले गिरोह के सरगना समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जनकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शहर की साउथ सिटी कॉलोनी में कुछ लोग कार्यालय खोलकर बेरोजगारों को ठगने का काम कर रहे हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर गिरोह के सरगना दुर्गेश शुक्ला और मिथिलेश प्रजापति को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: जेके लक्ष्मी सीमेंट ने बेहतरीन क्वालिटी वाला सीमेंट मध्य-पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाजार में किया पेश

आरोपियों ने बताया कि वे शाहजहांपुर में अब तक 2335 लोगों से नौकरी के नाम पर 40-50 लाख रुपये ठग चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमाम जल जीवन मिशन की छपी हुई टी-शर्ट कई नियुक्ति पत्र मोहरे तथा लैपटॉप बरामद किए हैं पुलिस ने आरोपी दुर्गेश शुक्ला तथा मिथिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार