कर्नाटक में नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर शहर में एक नाबालिग लड़के और एक लड़की का उत्पीड़न करने और एक वीडियो में साम्प्रदायिक टिप्पणी करते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उसने बताया कि आरोपियों ने नाबालिगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौच की और धमकी दी कि वे उनका वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन पोस्ट करेंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के सामने रिकॉर्ड की और बाद में उस वीडियो को व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया तथा वीडियो में सांप्रदायिक टिप्पणियां भी कीं।

जांच के बाद आरोपियों पुरुषोत्तम (43) और रामचंद्र (38) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी

आम नागरिकों के मारे जाने... हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान तो पाकिस्तान पर भयंकर टूट पड़ा रूस,

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...