Shimla में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात धर्मपुर में यह दुर्घटना हुई। उसने बताया कि कार चला रहे अंकुश (25) ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने अनुसार घायलों को ठियोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अंकुश और अभिषेक (23) को मृत घोषित कर दिया तथा दिलीप (25) और ललित (24) का इलाज जारी है।

पुलिस ने कहा कि ये सभी धर्मपुर के पास ठियोग उपमंडल के निवासी हैं। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Fashion Tips: वर्किंग डे के लिए शानदार हैं अनुष्का सेन के ये आउटफिट्स, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

PoK में हड़ताल के चौथे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण, Prime Minister ने 23 अरब रुपये का अनुदान आवंटित किया

Kerala तट पर एक जहाज और मछुआरों की नौका में टक्कर, दो लोगों की मौत