Amethi में रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत, 10 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

हादसे में गौरीगंज के अन्नी बैजल निवासी कार सवार दीपक सिंह (45)व कौशांबी निवासी ऋतुराज यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ)श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि चार को गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की