Muzaffarnagar में ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में काकड़ा गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैम्पो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन महिलाओं समेत छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन