Ballia में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई तथा युवक की पत्नी व पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये हादसे जिले के हल्दी थाना क्षेत्र और रेवती थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुए।

ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हल्दी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा सरजू पटेल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रेवती थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव के समीप रविवार की शाम रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर एक जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार ओम प्रकाश गोंड (40) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी पुष्पा देवी (35) और उनका बेटा आलोक (10) घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ओम प्रकाश गोंड को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जीप को कब्जे में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा

पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय और बैंकिंग समावेश को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा आह्वान

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया