उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मकान निर्माण के दौरान दो लोगों की करंट लगने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2024

शामली जिले में मकान निर्माण स्थल पर काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम जिले के गंगेरू गांव की है।

कांधला पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) एस कुमार ने बताया कि मुनव्वर (27) और उजैर (19) एक कॉलम खड़ा करने का काम कर रहे थे तभी एक सरिया मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत