Kerala के अलप्पुझा में मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

केरल के अलप्पुझा जिले में एक मोटरसाइकिल और स्कूटर के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मन्नानचेरी निवासी निखिल (19) और चेरथला निवासी रागेश (25) के रूप में हुई है।

वलवनाड निवासी श्रीराग और चेरथला निवासी विपिन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उसने बताया कि रागेश अपनी मोटरसाइकिल पर विपिन के साथ जा रहा था, जबकि निखिल स्कूटर चला रहा था और श्रीराग उसके पीछे बैठा था।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 8:40 बजे वलवनाड पुल के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को पास के अस्पताल ले गए।

हालांकि, देर रात निखिल और रागेश की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना मोटरसाइकिल की तेज गति के कारण हुई। मन्नानचेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें