कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी। करारी थाना के प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के मीरापुर मोड़ के पास शनिवार रात किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार गुड्डू लाल (55) और उसके रिश्ते के भाई सुखई (54) को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दोनों बरई बंधवा गांव के निवासी थे और बिसारा गांव से लौट रहे थे। चौरसिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक पेशे से मजदूर थे जो काम करके अपने गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Vikram Bhatt, उनकी पत्नी राजस्थान के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Delhi महज एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता: CM Rekha Gupta

अमूर्त विरासत कई मायनों में संस्कृति की सबसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति : Jaishankar

IndiGo CEO और जवाबदेही प्रबंधक को DGCA के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मिला