Udaipur में तेज रफ्तार कार ने ठेले को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

राजस्थान के उदयपुर शहर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक ठेले को टक्कर मार दी और दो लोगों को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा अंबामाता थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ। उसने बताया कि मृतकों की पहचान छीपा कॉलोनी के निवासी अब्दुल मजीद और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों रोज की तरह ठेले पर नाश्ता कर रहे थे। उसने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले ठेले को टक्कर मारी और फिर दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात