निजी कॉलेज के पास कार में दो लोग मृत मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

नोएडा में सेक्टर 58 थानाक्षेत्र में एक कॉलेज के पास सोमवार शाम एक कार में दो लोग मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की मौत कार में दम घुटने से हुई है।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने मदिरापान करने के बाद कार में एसी चलाया तथा सो गए, जिसकी वजह से कार में जहरीली गैस बन गई, और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान गाजियाबाद के सचिन (27) और लक्ष्मी शंकर (50) के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पड़ोसी थे और अब उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनमें एक कार चलाता था, जबकि दूसरा मजदूरी करता था।

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training