अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2020

सेंट पीटर्सबर्ग। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए। सेंट पीटर्सबर्ग पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी की घटना बुधवार दोपहर में हुई। टंपा बे टाइम्स’ अखबार के मुताबिक घायल अधिकारी को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने घायल हुए दूसरे व्यक्ति के बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया। गोलीबारी की यह घटना क्यों हुई, पुलिस ने इस बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की संसद में होगी गांधी और मार्टिन लूथर विधेयक पर चर्चा, जानिए इस विधेयक के बारे में

फेसबुक पर गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। गोली चलने की 12 से ज्यादा बार आवाजें सुनायी दी। इस दौरान कई अधिकारी सादी वर्दी में एक गाड़ी पर गोली चला रहे थे । इस गाड़ी को कई अन्य गाड़ियों ने घेर रखा था, इसमें पुलिस की भी गाड़ियां थीं।


प्रमुख खबरें

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Tamil Nadu में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, चार घायल

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot