शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला समेत दो लोगों से ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

साइबर ठगों ने शेयर बाजार में में निवेश कराने के नाम पर दो लोगों से 1.40 करोड रुपए से अधिक की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाली त्रिशला ने बीती रात को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ महीने पहले उन्हें ब्लैकरॉक स्टॉक क्लब नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था।

अधिकारी के अनुसार महिला का विश्वास बढ़ गया और उसने एक करोड़ रूपये का निवेश कर दिया, लेकिन बाद में जब महिला ने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने उसे रकम देने से इनकार कर दिया तथा उसे ग्रुप से बाहर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यादव ने बताया कि एक अन्य शिकायत में नोएडा के सेक्टर 16 में रहने वाले रोहित चावला ने भी बीती रात साइबर अपराध थाने में इसी तरह की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चावला ने अपनी शिकायत में 40.70 लाख रुपए की ठगी होने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026