Ballia में सड़क हादसों में डेढ़ साल के बालक और एक शिक्षक समेत दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

बलिया जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डेढ़ साल के एक बालक और एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने सोमवार को बताया कि इस मामले में मृतक के ससुर चंद्रबली यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतक शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह सिकंदरपुर कस्बे में कल्पा मंदिर के पास एक मकान में किराये पर रह रहे थे। दूसरी घटना रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा-श्रीनगर सम्पर्क मार्ग पर रविवार की शाम हुई। मंगरू नट का परिवार मार्ग से सटे झोपड़ी में रहता है।

रविवार को मंगरू का डेढ़ वर्षीय पुत्र सूरज घर के सामने खेल रहा था, तभी एक अज्ञात पिकअप ने उसे कुचल दिया। मासूम को ग्रामीणों ने सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि मृतक के पिता मंगरू नट की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Bihar का अगला कप्तान कौन? Nitish की Exit से पहले Delhi में मंथन, BJP में सस्पेंस बरकरार

Womens Reservation पर PM Modi का बड़ा कदम, बोले- 16 April से इतिहास रचने को तैयार संसद

Noida Salary Hike Protest | वेतन विवाद ने हिंसक झड़पों को जन्म दिया, क्या हैं मज़दूरों की मांगें?

Krunal Pandya का Bouncer वाला ब्रह्मास्त्र, बोले- पहले से Plan नहीं, बल्लेबाजों को करता हूं Surprise