मप्र में उफनती नदी पार कर रहे भाजयुमो नेता सहित दो लोग बहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

सिवनी। सिवनी मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पुसेरा गांव के पास कार से उफनती बैनगंगा नदी पार कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक स्थानीय नेता सहित दो लोग वाहन सहित रविवार देर रात बह गये, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सोमवार सुबह मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: MP के राजगढ़ में जिला कलेक्टर का अनूठा फरमान, गाय को खुला छोड़ने पर 6 माह का कारावास

सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि मृतकों की पहचान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जय सनोडिया (34) एवं चंद्रशेखर सनोडिया (36) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त चंद्रशेखर कार चला रहा था और वे गाडरवारा गांव से सिवनी लौट रहे थे। प्रतीक ने बताया कि उनकी कार घटना से करीब 50 मीटर दूरी पर मिली, जबकि दोनों के शव करीब 500 मीटर दूरी पर मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

उधमपुर की गुफा में छुपे जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, पैराट्रूपर्स और ड्रोन्स के साथ अंतिम प्रहार की तैयारी

ट्रंप-मोदी के आपसी रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के द्विपक्षीय व वैश्विक मायने

राष्ट्रीय सुरक्षा और राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता

Varanasi Encounter | वाराणसी में ऑपरेशन क्लीन! 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, कारोबारी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी