मुंबई में इमारत के ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आने से दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार दोपहर ध्वस्तीकरण के दौरान तीन मंजिला एक इमारत के मलबे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना माहिम रेलवे स्टेशन के पास सेनापति बापट मार्ग पर स्थित उन्नति सोसाइटी में अपराह्न 1.48 बजे हुई। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने के दौरान पूरा ढांचा एक साथ ढह गया।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में दो लोग घायल हो गए और उन्हें पास के रहेजा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 26 आंतरिक समितियों का पुनर्गठन किया

Ghaziabad: ग्राहकों के खातों से 65 लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे