Delhi Doctor Murder: जैतपुर इलाके में दो लोगों ने अस्पताल में की डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

By रितिका कमठान | Oct 03, 2024

एक तरफ देश भर में कोलकाता में हुए रेप और हत्या के मामले में डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। डॉक्टर लगातार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आवाज उठा रहे है। इसी बीच दिल्ली में भी हैरान करने वाला सामने आया है जहां जैतपुर इलाके में नीमा अस्पताल में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आगे कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी अस्पताल परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के तुरंत बाद जिला अपराध टीम और एफएसएल रोहिणी टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा, "फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।" पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और प्रथम दृष्टया मामला लक्षित हत्या का लग रहा है, क्योंकि घटना बिना उकसावे के हुई।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को द्वारका के मोहन नगर इलाके में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो किरायेदारों के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने पर एक इमारत के 36 वर्षीय केयरटेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रमुख खबरें

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!

धूम्रपान न करने वालों में Lung Infection का खतरा, जानिए फेफड़ों के संक्रमण की मुख्य वजहें

Akhilesh Yadav का आरोप, गलत कामों के लिए Generative AI का दुरुपयोग कर रही है BJP

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां