लॉस एंजिलिस के जंगल में लगी आग और फैली, दो लोगों से की गई पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

लॉस एंजिलिस। लॉस एंजिलिस में जंगल में लगी आग के रविवार को उग्र रूप ले लेने के बाद हजारों स्थानीय निवासियों को वहां से निकालने का आदेश दिया गया और अन्य को वहां से कभी भी निकलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। लॉस एंजिलिस के अग्निशमन विभाग ने बताया कि टोपांग स्टेट पार्क के पास लगी आग के कारण ‘‘संदेहास्पद’’ हैं और उनकी जांच जारी है। अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टेवार्ट ने एक बयान में बताया कि जांचकर्ताओं ने अग्निशमन विभाग तथा लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक व्यक्ति को मामले में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। जांचकर्ताओं ने रविवार शाम एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार