Greater Noida में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में खुर्जा रोड पर शुक्रवार को एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-12 निवासी 31 वर्षीय हिमांशु अग्निहोत्री और हरियाणा के सोनीपत जिले के अशोक नगर निवासी 26 वर्षीय गौरव छाबड़ा जेवर कस्बे में किराये के मकान में रहते थे और जेवर के थोरा गांव स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि खुर्जा रोड पर गांव नीमका खाजपुर पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Coast पर Iranian Ship पर Submarine Attack, 101 लोग लापता, किसने दिया इस Operation को अंजाम?

IRCTC का शानदार Goa Tour Package: सिर्फ ₹15,000 में करें गोवा की सैर, रहना-खाना भी शामिल

Top 10 Breaking News | 4 March 2026 | US- Israel- Iran War | Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

West Asia में फंसे भारतीयों पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, 2-3 दिन में होगी सुरक्षित वापसी