बिहार के सारण में बाइक सवार हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025

बिहार के सारण जिले में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात मुफ्फसील थाना क्षेत्र में हुई।

सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल पीड़ितों कोनिकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने संवाददाताओं से कहा, अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह इलाके में ज़मीन की खरीद-बिक्री के कारोबार में सक्रिय थे। घटना की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन व्यावसायिक रंजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज