America के गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारी, गोली मारने वाला फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

न्यूयार्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। अधिकारियों ने घटना का संबंध ‘नफरती अपराध’ से होने से इनकार किया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के मुताबिक, गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान हुई। ‘सैक्रामेंटो बी’ अखबार की खबर के मुताबिक, गांधी ने कहा कि गुरुद्वारे में दो व्यक्तियों के बीच लड़ाई होने लगी। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के मित्र को गोली मार दी। इसके बाद लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति ने अपने दोस्त को गोली मारने वाले शख्स को गोली मार दी और फरार हो गया।

प्रमुख खबरें

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा

Voter List पर CM Revanth Reddy का अल्टीमेटम, Telangana में लापरवाही की तो होगा सख्त एक्शन