सीलमपुर हिंसा मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर कर रहे थे पथराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पिछले महीने सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी शहजाद (23) और गौतमपुरी निवासी नूर मोहम्मद (19) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी हिंसा की सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों पर पथराव करते दिख रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहजाद सीलमुपर इलाके का कुख्यात हिस्ट्री-शीटर है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को गिरफ्तार किये गए मोहम्मद का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके मोबाइल फोन में हिंसा के वीडियो और फोटो मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: सीलमपुर हिंसा मामले में छह लोग गिरफ्तार, तीन FIR दर्ज

इससे पहले 17 दिसंबर को सीलमपुर में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प और पुलिसकर्मियों पर पथराव में 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे और कई बसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह