Uttar Pradesh के सहारनपुर कारागार में दो कैदियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2024

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला कारागार में दो कैदियों की मौत हो गयी। जेल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर जिला कारागार की अधीक्षक अमिता दूबे ने पीटीआई- को बताया कि दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले मैनपाल सिंह(54) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।

सिंह को हरिद्वार की एक अदालत ने छह वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उसे सहारनपुर जिला कारागार स्थानांतरित किया गया था। दुबे ने बताया कि चोरी के मुकदमे में जिला कारागार में बंद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हसन (30) को भी दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि हसन की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम