Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

By रेनू तिवारी | Aug 24, 2026

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया है। रविवार देर रात खैबर जिले में पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी (Joint Checkpost) पर हुए घातक आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल और फ्रंंटियर कोर की टुकड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। खैबर जिले के पुलिस अधिकारी (DPO) वकार अहमद खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पूरे तख्त बेग इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और हमलावर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है। 

खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ता सुरक्षा संकट

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों, विशेषकर पुलिस और फ्रंटियर कोर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी प्रतिबंधित संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकवादी समूह अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इस ताजा हमले ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल गांधी ने युवाओं से गैर-कानूनी हिरासत का रिकॉर्ड रखने को कहा

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था, Raja Warring ने CM Bhagwant Mann से मांगा इस्तीफा

Top 10 Breaking News 14 October 2026 | Air India Hijack Scare | Parvinder Singh Jhotta Murder | Bihar Ganga Accident | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़