मैसूरु में गैस गीजर से एलपीजी रिसाव होने से दो बहनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

कर्नाटक के मैसुरू में शनिवार सुबह एक गैस गीजर से एलपीजी रिसाव होने से दो बहनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, गुलफाम (23) और उसकी बहन सिमरन ताज (20) की बाथरूम में एलपीजी गैस के सम्पर्क में आने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता अपनी दोनों बेटियों को परिवार के दूसरे लोगों के साथ तत्काल अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, शनिवार सुबह बेंगलुरु के केआर पुरम में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के त्रिवेणी नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि धमाके की वजह से इमारत गिर गई, जबकि आस-पास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प