अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सेहराई के दो पुत्र हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

श्रीनगर। पुलिस ने अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सेहराई के दो बेटों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में बताया। अलगाववादी नेता सेहराई हिरासत में थे और इस महीने एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सेहराई के दोनों बेटों को शनिवार देर शाम शहर के बारजुल्ला इलाके में उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़ें: आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है भाजपा : अखिलेश यादव

अलगाववादी नेता के जनाजे में आजादी समर्थक नारे लगाने के बाद छह मई को कुपवाड़ा में पुलिस द्वारा दर्ज मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। तहरीक-ए-हुर्रियत के तत्कालीन अध्यक्ष सेहराई की पांच मई को जम्मू क्षेत्र में एक अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। सेहराई पीएसए के तहत उधमपुर जेल में थे लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें स्थानांतरित किया गया था। सेहराई का एक बेटा जुनैद आतंकी था। उसे सुरक्षा बलों ने पिछले साल मई में मुठभेड़ में मार गिराया था।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश